3 करोड़ की चोरी करने वाली भोपाल गैंग को पकड़ा

Dainik Bhilwara | 20 Sep 2023 08:10

पुलिस ने इस गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। कपड़ा व्यापारी भाइयों के घर 3 करोड़ रुपए की चोरी के मामले का खुलाया हो गया है। चोरी भोपाल गैंग से जुड़े 3 युवकों ने की थी। इस गैंग ने गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी और राजस्थान के कई जिलों में चोरी की है।

भीलवाड़ा एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि गैंग के भोपाल के शाहपुरा चुना भट्‌टी निवासी अनूप सिंह (36) पुत्र भ्रिगू सिंह राजपूत, राकेश कुशवाह (43) पुत्र विनोद कुशवाह और कोल्हान निवासी अमित सिंह (34) पुत्र ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरोह ने गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी और राजस्थान के कई जिलों में चोरी की है।

सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर भागे थे

गैंग ने 3 सिंतबर को विजय सिंह पथिक नगर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी दामोदर लड्‌ढा और उनके भाइयों के घर चोरी की थी। व्यापारियों का परिवार उनके जवाई के फार्म हाउस पर पार्टी करने के लिए गए थे। परिवार के सभी लोग शाम 6 बजे घर से निकले थे और रात को 9 बजे अपने घर लौटे। इस बीच उनके मकान से चोर 3 किलोग्राम सोने, 6 किलोग्राम चांदी, डायमंड के जेवरात व 40 लाख की नगदी चोरी कर ले गए थे। इनकी कीमत 3 करोड़ थी।

पुलिस ने गैंग की 4 राज्यों में की थी तलाश

शहर में तीन घंटे में हुई इतनी बड़ी चोरी पुलिस के लिए भी एक चैलेंज था। करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। इसके बाद इस अंतरराज्यीय गिरोह का पता चला था। गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस के अधिकारी और जवानों ने गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी व एमपी में कैंप लगाकर दिन-रात उनकी तलाश की और पकड़ लिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C