जीवन ऐरवाल प्रदेश सचिव, पंकज डिडवानिया भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मनोनित

Dainik bhilwara | 08 Oct 2023 05:39

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर एंव सत्यपाल चैधरी (जाट), रवींद्र भाटी (गुर्जर) प्रदेश प्रभारी राजस्थान की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामलखन मीना ने जीवन ऐरवाल को प्रदेश सचिव एव सम्भाग प्रभारी उदयपुर नियुक्त किया। इसी के साथ भीलवाड़ा निवासी पंकज डिडवानिया को आसपा भीलवाड़ा जिले के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। जीवन ऐरवाल ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं कांशीराम की विचारधारा को को आगे बढ़ाने व पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश सचिव जीवन ऐरवाल व जिलाध्यक्ष पंकज डिडवानिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद (रावण) व प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामलखन मीना का आभार व्यक्त किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C