नैनीताल में स्कूल बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी:7 लोगों की मौत, 24 घायल

दैनिक भीलवाड़ा | 09 Oct 2023 07:53

तस्वीर में बस 100 मीटर गहरी खाई में नजर आ रही है।

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार रात स्कूल बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरने वालों में 5 महिला स्टाफ और एक बच्चा शामिल है।

पुलिस ने बताया कि हादसा कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास रात करीब 8 बजे हुआ। हरियाणा के हिसार के शाहपुर गांव स्थित न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल के 34 लोग शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे, जो रविवार को घर लौट रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

पुलिस और SDRF ने घायलों को रस्सी से रेस्क्यू किया

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। वे रस्सी के सहारे खाई में उतरे और घायलों का रेस्क्यू किया। साथ ही मृतकों के भी शव बाहर निकाले।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C