नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा रंगताली गरबा महोत्सव आयोजित, विजेताओ को किया पुरस्कृत

पंकज पोरवाल | 15 Oct 2023 07:57

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ानगर माहेश्वरी महिला संगठन ने दिल छू लेने वाले गरबा महोत्सव रंगताली का आयोजन कर गाजेबाजे के साथ मातारानी की पूजा कर गरबा का आनंद उठाया। महिलाओं सदस्याओं ने पंछीड़ा उड़ ना जाजे....म्हारो सतरंगी लहरियो...उड़ी उड़ी जाए... कमरिया...मां शेरावाली... आदि गीतों पर गरबा किया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत कार्यसमिति की पदाधिकारियों ने अथितियों का उपरना पह,ना स्वागत कर किया। स्वागत में कार्यसमिति की सदस्याओं ने मनमोहक एवम् अद्वितीय वेलकम डांस के साथ शुरू हुआ रंगताली गरबा महोत्सव प्रभारी लीला राठी, विनीता तोषनीवाल, और अंजू राठी रहें। आयोजन मे ममता मोदानी, गुंजन मोदानी, प्रीति लोहिया, भारती बाहेती, राधेश्याम चेचानी, देवेंद्र सोमानी, कैलाश कोठारी, केदार गगरानी, संजय जागेटिया, श्यामसुन्दर सोमानी, प्रदीप लाठी, सुनीत नेनवाटी, सुनील सोमानी उपस्तिथ थे। यह प्रोग्राम सच्चे पारिवारिक आत्मगति के साथ भरपूर मनोरंजन और खुशी से भरा था, और इसमें विभिन्न पुरस्कार भी शामिल थे। सभी क्षेत्रों में पुरस्कार विजेताओं ने इसे और भी खास बनाया। संचालन सुधा चाण्डक ने किया।

इनका रहा सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में वीणा मोदी, अन्नू मोदी, गायत्री मूंदडा रेखा सोड़ानी, रेखा लढ़ा, निशा सोनी, गायत्री मुंदडा, लीला राठी, नीलम दरगड, लीना कोठारी, कल्पना सोनी, स्नेहलता तोषनीवाल, सीमा बिड़ला, अनीता सोमानी, चेतना बसेर का सहयोग रहा।

आयोजन एक पारिवारिक प्रोग्राम

संगठन की सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि यह आयोजन एक पारिवारिक प्रोग्राम और विभिन्न पुरस्कारों के साथ भरपूर मानोरंजन को ध्यान में रख किया पूरे प्रोग्राम में बच्चों के, गर्ल्स एवम् लेडीज के, लड़कों के, कपल के और पूरे परिवार के अलग - अलग राउण्ड रखे गये। गरबा महोत्सव के सभी राउंड्स में बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट फैमिली, बेस्ट कपल, और बेस्ट स्टेप्स के पुरस्कार दिए गए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C