अग्रसेन जन्मोत्सव 2023: सांस्कृतिक संध्या में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, एकल नृत्य में थिरके कदम

पंकज पोरवाल | 17 Oct 2023 06:50

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा।श्री अग्रसेन जन्मोत्सव 2023 के आयोजनों की श्रृंखला में मंगलवार को महिलाओं ने आराध्य देव की माला बनाना, नेल आर्ट, रंगोली बनाओ एवं मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही शाम को सांस्कृतिक संध्या के दौरान एकल नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने बॉलीवुड के नए पुराने गानों पर कदम थिरकाए। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित महिला प्रतियोगिताओं में आराध्य देव की माला बनाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने आराध्य देव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए बड़े ही आकर्षक रूप से उनके लिए मोती, फूल पत्ती, गोटा एवं रेशम धागे का उपयोग करके सुंदर माला का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम श्वेता गोयल, द्वितीय निधि अग्रवाल एवं जया अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। प्रत्येक शुभ अवसर के प्रतीक के रूप में बनाई जाने वाली रंगोली में महिलाओं ने विभिन्न रंगों के साथ अपनी कल्पनाओं को उकेरा। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में महिलाओं एवं यूवतियों ने ने चंद्रयान, शिवलिंग, थार मरुस्थल एवं परंपरागत डिजाइन में उत्सव भवन के प्रांगण में रंगोली का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता में अविवाहित वर्ग में सिद्धि चैधरी प्रथम आशी अग्रवाल द्वितीय एवं भाविका अग्रवाल तृतीय रही। विवाहित वर्ग में आयुषी बंसल प्रथम, विधि मानसिंहका द्वितीय एवं भव्या अग्रवाल ने तृतीय स्थान अर्जित किया। वही दूसरी और युवतियों ने नेल आर्ट प्रतियोगिता में नाखूनों को विभिन्न नेल पेंट्स, स्टोंस एवं अन्य सामग्री की मदद से सजाया। उक्त प्रतियोगिता में भाविका अग्रवाल प्रथम, आशी अग्रवाल द्वितीय व युक्ति अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। महिलाओं ने अपने जीवन साथी के प्रति प्रेम को मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता के अंतर्गत हथेलियां पर उकेरा। मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता में अविवाहित वर्ग में निकिता अग्रवाल प्रथम, आशी अग्रवाल द्वितीय एवं आस्था अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। विवाहित वर्ग में विधि मानसिंहका प्रथम, पूजा अग्रवाल द्वितीय एवं निधि अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम में अंजलि हिम्मतरामका, गुड्डी नागौरी, सरिता अग्रवाल व सीमा निमोदिया का सहयोग रहा। सह सांस्कृतिक मंत्री धीरज अग्रवाल ने बताया कि सांयकाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों से लेकर किशोर एवं किशोरियों ने बॉलीवुड के रंगीन गानों पर जमकर कदम थिरकाए। संचालन में पवन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पारस अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में बुधवार को विभिन्न वर्गों में विचित्र वेशभूषा एवं टैलेंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C