श्रीमहेश बचत एवं साख समिति द्वारा आयोजित गरबा डाडिया रास 2023 का हुआ समापन

पंकज पोरवाल | 23 Oct 2023 09:32

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा खुले आसमां तले रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया परिसर। डीजे पर बजता संगीत। डांडिया की खनक पर महिलाओं के थिरकते कदम। कुछ ऐसा ही माहौल था श्री महेश बचत एवं साख समिति द्वारा आयोजित गरबा डाडिया रास 2023 का। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं और गूंजती डांडियों की खनक ने माहौल में उल्लास भर दिया। संयोजक व पार्षद शांतीलाल डाड व अध्यक्ष हरीश पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित हुए गरबा डाडिया रास 2023 के अंतिम दिन कार्यक्रम का विधिवत आगाज राष्टगान के साथ ही मां अम्बे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर टाॅफी के अनावरण के साथ हुआ। इस दौरान शस्त्र पुजन भी किया गया। गरबा डाडिया रास 2023 के अंतिम दिन अतिथि के रूप में कैलाश कोठारी, अशोक बाहेती, भैरूलाल काबरा, नारायण बिरला, विकास समदानी, दिनेश लढ़ा राकेश पाठक, आदि उपस्थित थे। महिलाअध्यक्ष सुधा चंडक व महिला मंत्री अमिता मूंदड़ा ने बताया कि समिति द्वारा पिछले कई वर्षो से गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाजजन बढ़चढ़ कर भाग लेते है। आयोजन को सफल बनाने में संदीप लढ़ा, राजेश कोठारी, सचिन काबरा, दिनेश सोमानी, महावीर लड्ढा, योगेश मूंदड़ा, रामकिशन सोनी, दिलिप काष्ट, दिनेश बागड़, उषा कचोलिया, खुशी देवपुरा ,सुनीता पलोढ, ममता भंडारी,प्रीति डाड अनिता सोमाणी, रंजना बिरला, रामकिशन सोनी, विकास कचोलिया, राजेन्द्र कालिया, राजाराम सोमाणी का विशेष सहयोग रहा है।

मंत्री नारायण लाहोटी ने कहा कि गरबा रास 2023 के अंतिम दिन गरबा कंपीटिशन रखा गया है। जिसमें शहर की विभिन्न क्षेत्रिय महिला मंडल की करीब आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगीता प्रभारी अनिता सोमानी ने कहा कि शाम 6 बजे टोकन निकाला गया व उसके बाद ट्राॅफी का उद्घाटन पधारे हुए अथितियो द्वारा हुआ। तभी ग्राउंड में राष्ट्र गान गूँज उठा और आतिश बाजी हुई। वहीं बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं ने भी आकर्षक वेशभूषा में सजकर गरबा और डांडिया रास किया। साथ ही इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएओं के साथ ही मनोरंजक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C