प्राइमरी विंग के छात्रों ने अध्ययन किया धार्मिक भ्रमण

पंकज पोरवाल | 04 Nov 2023 05:19

कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी छात्रों ने इस्कॉन टेंपल व रामधाम में मंदिर एवं गौशाला का किया अध्ययन

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्रीमहेश पब्लिक स्कूल, प्राइमरी विंग में कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी छात्रों को धार्मिक अध्ययन के लिए इस्कॉन टेंपल व रामधाम का भ्रमण करवाया गया। इस्कॉन टेंपल वह स्थान है जहां व्यक्ति कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाता है। छात्रों को हम शैक्षिक अध्ययन तो करवाते हैं लेकिन उनका धर्म के प्रति जागरूक होना भी अति आवश्यक है। रामधाम आस्था और पशु प्रेम का जीता जागता उदाहरण है। छात्रों को मंदिर प्रांगण एवं गौशाला का भ्रमण करवाया गया। जिससे उनकी पशुओं के साथ प्रेम और दया भाव को जागृत किया जा सके। हमारे जीवन में कर्म और धर्म दोनों अति आवश्यक है। आज की युवा पीढी धर्म से विमुख हो रही है इस धार्मिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को धर्म से जोड़ना हैं। प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने अपने शब्दों में कहा है, कि हमारे जीवन में कर्म के साथ-साथ धर्म को भी अपने अंदर समाहित करना होता है। जिससे कि हमारा जीवन एक व्यवस्थित रूप में संचालित हो। एवं गौशाला के बारे में बताते हुए कहा है कि छात्रों में अभी से ऐसे विचार डाले जाए जो आगे चलकर उनको एक सुयोग्य व्यक्तित्व निर्माण करने में सहायक हो। महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने कहा हमारा देश धार्मिक देश है, और इसने कई धर्म को अपने अंदर समाहित कर रखा है। आज की युवा पीढ़ी हिंसात्मक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर हो रही है इस प्रकार की गतिविधियों से हम छात्रों के मन को प्रेम और दया की भावना की ओर अग्रसर कर सकते हैं। समिति के सचिव राजेंद्र कचैलिया ने धर्म के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस्कॉन एक संप्रदाय है जो धर्म की रक्षा व धर्म का पालन करने को बढ़ावा देता है। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती ने धर्म की परिभाषा देते हुए कहा है कि इस्कॉन टेंपल भगवान कृष्ण की भक्ति और सेवा के माध्यम से मानव जीवन को बेहतर बनाने का संदेश प्रसारित करता है। हमारे भारत देश में गाय को माता का स्थान दिया गया है और उसकी पूजा की जाती है छात्रों को गाय के गोमूत्र, गोबर और उससे मिलने वाली चीजों का ज्ञान मिलता है यही संदेश हमें छात्रों को बचपन मे ही देना है, कि हमें हमेशा धर्म को सर्वप्रथम रखना चाहिए। समिति के संस्था प्रभारी दिनेश शारदा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अध्ययन छात्रों के लिए अति आवश्यक है जहां आज देश में गौ हत्या होती है तो इस प्रकार गौशाला की भ्रमण से छात्रों के मन में गायों के प्रति दया और आदर की भावना का विकास होता है आज की इस कर्म प्रधान देश में धर्म का क्या महत्व है और हम अपने मन को कैसे शांत रख सकते हैं। विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन होता रहना चाहिए। राम धाम में महाराज त्रयंबकेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और गौ संरक्षक गोविंद सोडाणी ने भी हमें वहां की अनेक जानकारियां उपलब्ध करवाई। इस्कॉन टेंपल के सेवादार व राम धाम की गौशाला के कार्यकर्ताओं ने हमें वहां की जानकारी दी व हमारा मार्गदर्शन किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C