भीलवाड़ा के नाम दुनिया की सबसे बड़ी रोटी का रिकॉर्ड, 185 किलो की रोटी 1 हजार किलो के तवे पर बनाई थी

devendar singh | 27 Nov 2023 01:09

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का कीर्तिमान भीलवाड़ा ने रच दिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में 185 किलो की इस रोटी को विश्व की सबसे बड़ी रोटी के रूप में शामिल किया गया है।

भीलवाड़ा में आठ अक्टूबर को तैयार की गई इस रोटी का वजन 185 किलो और आकार 11.25 x11.25 फीट था। इससे पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने रिकॉर्ड जामनगर (गुजरात) के नाम था। इस रोटी को सबसे बड़ी रोटी के रूप में दर्ज कराने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित लिम्का बुक और गिनीज बुक के लिए भी आवेदन किया गया था।

इस रोटी को तीन राज्यों (राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र) के हलवाइयों ने तैयार किया। इसके लिए दो दिनों तक तैयारियां की गई थी। भीलवाड़ा शहर के हरिसेवा धाम में महामंडलेश्वर संत हंसराम के सानिध्य में करीब पांच घंटे में इसे बनाया गया था। सुबह 10:30 बजे से आश्रम के पीछे बने मैदान में 22 लोगों ने मिलकर आटा गूंथा था। दोपहर साढ़े 3 बजे तक ये रोटी सिककर तैयार हुई। इस रोटी को पकाने के लिए करीब 20 लीटर घी काम में लिया गया था।

2 घंटे गूंथने और बेलने में लगे थे

सुबह सबसे पहले हलवाइयों ने आटा गूंथना शुरू किया था। आटे के साथ इसमें मैदा और घी भी मिलाया गया था। पहले आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में गूंथा गया था। इसके बाद गूंथे आटे को सीधे तवे पर ही बेला गया था। इसके बाद संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्राेच्चार के साथ चूल्हे पर रोटी को सेंकने का प्रोसेस शुरू किया था।

ईंटों के बेस के साथ तैयार किया था चूल्हा

रोटी को बनाने के लिए एक हजार ईंटों की बेस से एक 12x16 साइज का चूल्हा तैयार किया गया था। चूल्हे में सबसे नीचे की जगह को खाली रखा गया था। इसमें लोहे की जाली लगाई गई थी। लोहे की जाली पर घास और कोयला डाला गया था। इस पर लोहे के तवे को सेट किया गया था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C