विधायक गोपीचंद मीणा बोले- केंद्र-CP जोशी के नेतृत्व में मिली जीत
दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। राजस्थान में बहुमत मिलने के साथ ही BJP में CM पद की दौड़ शुरू हो गई है। राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर दिल्ली में मंथन जारी है। जयपुर में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से 30 से ज्यादा विधायकों ने मुलाकात की। इसे वसुंधरा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
वसुंधरा के समर्थक और 8 बार के विधायक कालीचरण सराफ ने दावा किया है कि उनसे 70 विधायकों ने मुलाकात की है। वे जहां गईं, वहां भाजपा जीती है। वसुंधरा सर्वमान्य नेता हैं। वसुंधरा के आवास पर मंगलवार को भी विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर आज उनसे मुलाकात करने शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के अलावा गोपीचंद मीणा, गोपाल शर्मा और भजन लाल शर्मा पहुंचे। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा- केंद्रीय और सीपी जोशी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनी है। सीएम कौन होगा सवाल पर बोले- संगठन सर्वोपरि है।
गोपीचंद सोमवार को वसुंधरा से भी मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि सीएम का चेहरा केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है, लेकिन हमारा विश्वास वसुंधरा राजे में है। जोशी के आवास पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी पहुंचे। सीएम पद को लेकर उन्होंने कहा- पालियामेंट्री बोर्ड जो फैसला लेगा, वो ही सभी को मान्य होगा। दूसरी ओर, आज केंद्रीय नेतृत्व विधायकों की राय जानने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर सकता है। इसके साथ ही आज भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक भी हो सकती है।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम
लोकप्रिय खबरें
- शिक्षक दिवस पर विशेष: शिक्षक कभी बुलंदियों पर नहीं पहुंचते लेकिन बुलंदियों पर पहुंचने वालों को शिक्षक ही निर्मित करते हैं
- कालीचरण महाराज गिरफ्तार: गांधी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी, चार दिन बाद खजुराहो से दबोचा गया
- जेब से आठ हजार पार,रोडवेज बस स्टेण्ड पर जेबकतरे सक्रिय
- बिजौलिया में बरसों से बंद पड़े जर्जर शौचालय की जगह बनेगा आधुनिक शौचालय
- भाजपा द्वारा जिले में आजादी के अमृत महोत्सव पर 21 हजार तिरंगा फहराएंगे घर घर