11 माह से फरार 5000 का इनामी गिरफ्तार

किशन वैष्णव | 14 Jan 2024 02:59

अवैध डोडा चूरा खरीदने व बेचने वालो के सम्बन्ध मे अनुसंधान किया जा रहा है।

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान फरार इनामी अपराधियो की धरपकड की पालना में पुलिस अधीक्षक शाहपुरा विनीत कुमार बंसल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर शाहपुरा किशोरी लाल एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत शाहपुरा सुनील शर्मा के निर्देशन में सुरेन्द्र सिंह पुलिस उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बनेड़ा द्वारा वर्ष 2023 मे पुलिस थाना रायला के प्रकरण संख्या 43/2023 धारा 8/15, 8/29, 8/25 एनडीपीएस एक्ट में 11 माह से फरार 5000 रूपये का ईनामी अपराधी कैलाश नाथ पिता देबी नाथ जाति नाथ योगी उम्र 27 साल निवासी नाथो का मौहल्ला बडलियास थाना बडलियास को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी से अवैध डोडा चूरा खरीदने व बेचने वालो के सम्बन्ध मे अनुसंधान किया जा रहा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C