पूर्व मंत्री मालवीय ने BJP जॉइन की:बोले-कुछ समय बाद विधायक नहीं रहूंगा

dainik bhilwara | 19 Feb 2024 09:30

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। बांसवाड़ा जिले के कांग्रेस से बागीदौरा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। वे दोपहर करीब 2 बजे जयपुर के बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें भाजपा जॉइन कराई। दरअसल, पिछले तीन दिनों से मालवीय दिल्ली में डटे थे और लगातार बीजेपी के नेताओं के संपर्क में थे। रविवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उन्हें शाह से मिलाने लेकर गए थे।

भाजपा जॉइन करने के बाद उन्होंने कहा कि 1977 में गांव से पैदल चल कर आया। एक दिन में 50 किलोमीटर तक का सफर किया। विश्व हिंदू प​रिषद जॉइन किया। एबीवीपी के बैनर पर प्रेसिडेंट बना, एबीवीपी के बैनर से वाइस प्रेसिडेंट बना। मुझे अब भाजपा में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सरपंच एक दिन भी नहीं रहा और प्रधान बन गया। प्रधान रहते हुए एमपी बना। भाजपा ने सहयोग किया, लेकिन कांग्रेस ने मौका नहीं दिया। दो बार जिला प्रमुख बना। 4 बार विधायक रहा हूं और वर्तमान में भी विधायक हूं। कुछ समय बाद मैं नहीं रहूंगा।

राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका

मालवीय के भाजपा जॉइन करने से प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और सीडब्ल्यूसी मेंबर महेंद्रजीत सिंह मालवीय दक्षिणी राजस्थान में बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाते हैं। उनके जाने से आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें ओर बढ़ेंगी। सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ऑपरेशन लोटस की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत आदिवासी क्षेत्र के बड़े कांग्रेस नेता मालवीय की एंट्री करवाई गई है। ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले मारवाड़, शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान से जुड़े कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी भाजपा में एंट्री कर सकते हैं।

बीजेपी डूंगरपुर-बांसवाड़ा से बना सकती है लोकसभा प्रत्याशी

मालवीय के पास लंबा सियासी तजुर्बा है। वे सरपंच से लेकर, प्रधान, विधायक और सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। दक्षिणी राजस्थान, खास तौर पर बांसवाड़ा-डूंगरपुर में उनका मजबूत जनाधार है। भाजपा उन्हें डूंगरपुर-बांसवाड़ा से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है। यहां से कनकमल कटारा सांसद हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C