कोडलाई में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज

DAINIK BHILWARA | 21 Feb 2024 01:31

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, बनेड़ा। उपखण्ड सर्किल के कोडलाई गांव में चल आठ दिवसीय 1008 श्रीचारभुजा नाथ मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, शिखर एवं कलश स्थापना महोत्सव कि गुरुवार को पुर्णाहुति होगी. यज्ञाचार्य पं पवन व्यास ने बताया कि समस्त कोडलाई ग्राम वासियों के तत्वावधान में 15 से 22 फरवरी तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को प्रातः आठ बजे से हरि बोल प्रभात फेरियो का आयोजन होगा। दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत मुहूर्त में भगवान चारभुजानाथ के प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पंच कुंडिय महायज्ञ में पुर्णाहुति यज्ञ होगा. इसके पश्चात महाआरती और महाप्रसाद का वितरण होगा।

 पंच कुंडिय महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बिच विष्णु सहस्रनाम और भैरव सहस्रनाम की 48 जोड़ो द्वारा 30 हजार आहुतियां लगाई गई वहीं भगवान चारभुजानाथ का विधि-विधान से सहसत्राभिषेक के पश्चात ठाकुर जी सय्याधिवास करवाया गया। महोत्सव के अवसर पर चल रही भागवत कथा के दौरान मंगलवार रात्रि को भगवान कृष्ण और रूक्मणी विवाह सहित अन्य प्रसंगों का कथा वाचक सुर्यप्रकाश महाराज द्वारा संगीतमय वाचन किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C