ढिकोला में काश्तकारों को दी जानकारी

DAINIK BHILWARA | 08 Mar 2024 06:46

शाहपुरा। अग्रणी सहकारी संस्था कृषक भारती को- ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा फील्ड-डे कार्यक्रम का आयोजन ढिकोला ग्राम में किसान के खेत पर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको - भीलवाड़ा दया राम चौधरी द्वारा किसानों को फसल शस्य क्रियाओं के साथ मृदा परीक्षण, जैविक खेती, उर्वरको का संतुलित उपयोग, जैव उर्वरक व कम्पोस्ट उपयोग के फायदे, बीज उपचार के साथ-साथ किसानों को कृषि, सहकारिता व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कृभको द्वारा किए जा रहे कार्यों, कृभको के उत्पाद, जैव उर्वरक, कम्पोस्ट व प्राकृतिक पोटाश व नवीन उच्च तकनीक द्वारा खेती करने के बारे में विस्तार से बताया गया

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C