भागवत कथा का कटार गांव में शुभारंभ

dainik bhilwara | 29 Mar 2024 12:40

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ाआसींद उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटार गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा का वाचन कथावाचक घनश्याम दास महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा के पहले दिन शाम 7 बजे भगवान चारभुजा नाथ मंदिर कटार से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव की शोभायात्रा गांव के सभी महिलाएं और पुरुषों द्वारा डीजे बैंड के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पुरानी स्कूल में पहुंची। जहां पर आरती के बाद कथा में कथा वाचक घनश्याम वैष्णव महाराज ने महाभारत का वर्णन, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का माहात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि भक्ति भाव से ही मनुष्य का मन शांत होता है और उसे ईश्वर की प्राप्ति होती है। कथा सुनने के लिए गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी लोग आ रहे हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं भजन कीर्तन के साथ कथा समाप्ति हुई और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। महाराज ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन प्रत्येक दिन शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक कथा का वाचन होगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C