खेत पर करंट लगने से किसान की मौत

dainik bhilwara | 29 Mar 2024 12:52

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। आसींद थाना क्षेत्र के पालड़ी में खेत पर फसल पिलाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। आसींद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पालडी निवासी घनश्याम शर्मा ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि 29 मार्च शुक्रवार प्रात 9:00 बजे खेत पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से रामेश्वर लाल शर्मा (60) पुत्र बद्रीलाल शर्मा घायल हो गए, जिन्हें तुरंत निजी वाहन से आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पुत्र घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आसींद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं बताया कि मृतक रामेश्वर लाल शर्मा के चार पुत्रियां और एक पुत्र है। पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C