कल नॉमिनेशन की आखिरी तारीख: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय, राहुल के नाम से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा गया

Dainik bhilwara | 02 May 2024 04:22

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी के नाम से अमेठी से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा गया है। वह कल नामांकन कर सकते हैं। गुरुवार सुबह को अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा- गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल लड़ेंगे? उन्होंने कहा- सारी तैयारियां उनके ही लिए हैं। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नहीं। गुरुवार को गांधी परिवार के नामांकन का काम देखने वाले वकील केसी कौशिक पहले रायबरेली और फिर अमेठी पहुंचे। सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने प्रशासन से रोड शो की अनुमति भी ले ली है। राहुल के नामांकन काफिले में 100 कार और 150 बाइक ले जाने की अनुमति ली गई है। ऐसे में कयास यह भी है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दे दिया है। वे 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। दिनेश कांग्रेस से 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार विधान परिषद सदस्य बने थे। 2018 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2022 में वह भाजपा के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से जीतकर तीसरी बार MLC बने है।

अमेठी में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-तैयारियां पूरी, राहुल गांधी लड़ेंगे

अमेठी में कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा- राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। तैयारियां पूरी हो गई है। राहुल की ऐतिहासिक जीत होगी। अमेठी में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में हैं। रायबरेली से गांधी परिवार वकील केसी कौशिक और सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा अमेठी कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है।

3 मई नामाकंन की आखिरी डेट, प्रियंका का छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश दौराअमेठी-रायबरेली लोकसभा में नामांकन की आखिरी डेट 3 मई है। प्रियंका गांधी 2 मई को छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा पर रहेंगी। 3 मई को यूपी के फतेहपुर सिकरी में जनसभा को संबोधित करेंगी। ऐसे में चर्चा है कि प्रियंका गांधी चुनाव अभियान पर फोकस करते हुए इस बार चुनाव नहीं भी लड़ सकती हैं।

राहुल गांधी ने ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी के नाम से अमेठी से ऑनलाइन नामांकन फॉर्म खरीदा गया है।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C