शनिवार को शांति भवन मै गुरुत्रय जन्मोत्सव

महेन्द्र नागौरी | 19 Aug 2021 02:03

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज भीलवाड़ा- श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ शांति भवन में विराजित महासाध्वी मधु कंवर मासा आदि ठाना 3 के सानिध्य मै मरुधर केसरी मिश्रीलाल मासा की 131 वी जयंती, लोकमान्य संत रूप चंद मासा की 96 वी जयंती एवं स्वर कोकिला डॉ चिंतनश्री मासा की 33 वा जन्मोत्सव सामयिक एवं एकासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

शांति भवन श्री संघ के अध्यक्ष अभय चपलोत, मंत्री रिखब चंद पीपाड़ा ने बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाली जन्मोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि शांति भवन में नियमित रूप से अखंड 12 घंटे का नवकार महामंत्र जाप जारी है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C