मोदी बोले-कांग्रेस ने बाबा साहेब की पीठ में छुरा घोंपा

Dainik bhilwara | 07 May 2024 09:12

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। एमपी के धार की सभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर से नफरत करती है। कांग्रेस ने उनकी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा- हार की हताशा में आजकल कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। प्रधानमंत्री ने कहा- मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं।

इससे पहले उन्होंने खरगोन में कहा- कांग्रेस को लेकर कहा कि उनके ही लोग जो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। वो कांग्रेस के खतरनाक इरादे बता रहे हैं। मोदी ने कहा- एक नेता ने बताया कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। एक ने कहा कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। चौथे व्यक्ति ने कहा ये लोग पिछले दो साल से एक बड़ी साजिश में जुटे हैं। कांग्रेस में चर्चा हुई है कि मोदी को झूठे आरोप में फंसाओ, इसलिए आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। इस लोकसभा चुनाव में एक महीने के अंदर एमपी का ये 7वां दौरा है। वे एमपी में 6 जनसभा और 2 रोड शो कर चुके हैं।

मैंने कांग्रेस से तीन सवाल पूछे, उन्होंने मुंह पर ताला लगा दिया

पिछले दो सप्ताह से मैंने कांग्रेस को तीन बातें लिखकर देने की चुनौती दी थी। मैंने कहा था लिखकर के दो कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दोगे। दूसरा- एससी-एसटी, ओबीसी का आरक्षण आप कभी नहीं छीनोगे। तीसरा- कांग्रेस की राज्य सरकारें ओबीसी कोटे से रातों रात डाका डालकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। कांग्रेस चुप बैठ गई है। मुंह पर ताला लगा दिया। ये खतरे वाली चुप्पी है। उनके अंदर खेल है।

जनता ने इन्हें ऐसा मारा कि अब तक होश नहीं आया

पीएम मोदी ने कहा- हार की हताशा में आजकल कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा झूठ चलाते हैं। कांग्रेस वालों की बुद्धी पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है। इन्हें पता होना चाहिए 2019 से 2024 ये 5 साल मैंने सरकार चलाई। मोदी के पास एनडीए को 400 सीटों का समर्थन तो था ही, इन्हें ये भी याद नहीं। इन्हें जनता ने ऐसा मारा कि अभी तक इन्हें होश नहीं आया। मोदी 400 सीटें क्यों मांग रहा है? मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 को फिर से वापस लाकर चिपका न दे। खेल बिगाड़ ने दे। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर ताला न लगा दे।

भाजपा के समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया था

परिवारवादियों ने अपना महिमा मंडन करने के लिए झूठा इतिहास लिखा और अब ये संविधान को लेकर भी झूठ गढ़ने लगे हैं। कांग्रेस का ये परिवार बाबा साहब अंबेडकर से घोर नफरत करता है। कांग्रेस ने अंबेडकर की राजनीति को खत्म करने की हर साजिश रची। मैं इसे भाजपा का और भाजपा सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि भाजपा के समर्थन वाली केंद्र सरकार ने कुछ वर्ष पहले बाबा साहब को भारत रत्न दिया था।

कांग्रेस बाबा साहब से नफरत करती है

धार में पीएम मोदी ने कहा- ये संविधान की ताकत है कि नामदार को हटाकर देश ने कामदार को बैठा दिया। यही वजह है कि कांग्रेस बाबा साहब से नफरत करती है। इसी नफरत में अब कांग्रेस ने एक और चाल चली है। कांग्रेस चाहती है कि संविधान बनाने का श्रेय बाबा साहब को न मिले। इसलिए अब कांग्रेस ने कहना शुरू कर दिया है कि बाबा साहब का योगदान तो बहुत कम था। संविधान बनाने में सबसे ज्यादा भूमिका उनके चाचा देश के पंडित नेहरू की थी। क्या ये बात आपके गले उतरती है क्या?


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C