सद्भावना व भाईचारे के संदेश के साथ मनाई गांधी जयन्ती

महेन्द्र नागौरी | 01 Oct 2021 03:17

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। शान्ति संदेश मंच द्वारा आज राष्ट्रपति महात्मा गांधी जयन्ती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 संस्थापक अध्यक्ष राजू केसर सिंह चन्नाल ने बताया कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर पर खाकरा वाले देवता के पूजारी सन्त श्याम साहू ने फूल अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। चन्नाल ने जाति धर्म के लोगों को एक-दूसरे से प्यार करने, अच्छी भावना रखते हुए गांधीवादी विचारों पर चलते हुये सद्भावना व भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करने की बात कही। कार्यक्रम में खटीक समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष चांदकरण खोईवाल, निजामुद्दीन कुरैशी, संगीता दत्ता, ईश्वर लाल सेन, भैरू माली, रामचन्द्र खटीकआदि सहित शहर के कई वरिष्ठ व्यक्तियों मोजयड थे ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C