मजदूरी के लिए जा रही श्रमिक महिला को कार ने कुचला

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 06 Oct 2021 05:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र से गुजर रहे चित्तौड़गढ़ हाईवे पर बुधवार सुबह 11 बजे मजदूरी के लिए जा रही एक महिला को अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे मौके पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगरोप पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया ओर उसके परिजनों को सूचना दी गई।

मंगरोप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वरूपगंज निवासी गीता पत्नी शंकर लाल रेगर मजदूरी करने के लिए अपने घर से निकली थी। चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे मंडपिया रेलवे स्टेशन के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे गीता गम्भीर घायल हो गई। ओर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतका के देवर बंशीलाल ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C