पातोला महादेव मंदिर में कल्पवृक्ष का जोड़ा मय ट्री गार्ड लगाया
पंकज पोरवाल | 29 Aug 2022 06:31
दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। पर्यावरण संवर्धन संस्थान एवं श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की ओर से पातोला महादेव मंदिर में कल्पवृक्ष का जोड़ा मय ट्री गार्ड लगाया गया। प्रन्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी ने बताया कि इस मौके पर संत राजेश्वरानंद सरस्वती हरिद्वार वालों ने कहा कि वृक्ष लगाना श्रेष्ठ कार्य है। 10 बालकों का संरक्षण करना व एक पौधा लगाना बराबर का पुण्य है। कल्पवृक्ष से मनोकामना पूरी होती है। मनवांछित फल मिलता है। इस मौके पर महंत मोहन दास की अगुवाई में शारदा बिश्नोई, सारिका चतुर्वेदी, पुलिसकर्मी विनोद विश्नोई, पार्षद सूरज वैष्णव आदि का सहयोग रहा। अध्यक्ष सोडानी ने बताया कि पार्षद सूरज वैष्णव एवं शारदा विश्नोई पिछले लंबे समय से पातोला महादेव मंदिर परिसर को हरा भरा बनाने में प्रयासरत है।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम

दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C
लोकप्रिय खबरें
- बजरी से ओवरलोड 4 ट्रेलरों को परिवहन करते हुए पकड़ा
- आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए मानवाधिकार आयोग सदैव तत्पर : व्यास
- सोनम-राज ने कबूला, हम प्यार करते हैं; इंदौर में सोनम की अवैध पिस्टल बरामद
- संवेदनशील प्रशासन ने जन भावना का किया आदर
- गहलोत शासन में दुष्कर्म महिला अत्याचारों में प्रदेश नंबर वन है- रांधड़