पूर्व पीएम राजीव गांधी कि पुण्यतिथि पर श्रद्धा से किया याद

महेन्द्र नागौरी | 20 Aug 2021 03:10

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज- भीलवाड़ा जिले भर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई। जिलें मे स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में शुक्रवार कों पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने श्रद्धा से याद किया। संगठन महासचिव महेश सोनी ने राजीव गांधी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का बखान करते हुए कहां कि कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए युवाओ की सरकार में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए 18 वर्ष के युवाओ को मतदान का अधिकार दिया। आज सारा भारत उन पर गर्व करता हैं जिन्होंने राष्ट्र एवं मानव सेवा को ही अपना धर्म मानते हुए गरीबों किसानो मजदूरों महिलाओं के जीवन स्तर को ऊॅचा उठाने व युवापीढ़ी को रोजगार के अवसर मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत को 21वीं सदी का भारत बनाने का वातावरण तैयार करने तथा कम्प्युटर युग की शुरुआत करने में तकनिकी माध्यमों का विस्तार करने तथा संचार क्रान्ति लाना ही आज देश के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। सोनी ने कहा कि देष को विष्व पटल पर विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राजीव गांधी ने हर संभव प्रयास किये तथा देष की चंहुमुखी विकास की अनेक योजनाए मूर्तरुप में लाकर आमजन के जीवन मे खुशहाली आ गई।

इस दौरान उन्हें पुष्पाजंलि देने वालो में चेतन डिडवानिया, भंवर गर्ग, मधु जाजू, मंजू पोखरना,हेमेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र जैन,आशीष राजस्थला, हेमराज आचर्य, मेवाराम खोईवाल, गुडविन मसीह, राजकुमार माली, अर्चना दूबे,अशोक जैन, दीपक व्यास,विनोद कसारा, दुर्गेश पानेरी,कमल कुमार, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें



भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C