महिला आश्रम संस्था परिवार ने बीएड़ कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुरोहित को दी श्रद्धाजंलि

पंकज पोरवाल | 21 Oct 2021 02:47

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। श्रीमती नारायणी देवी वर्मा महिला शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अणिमा पुरोहित का गुरूवार को ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया। संस्था की सचिव वन्दना माथुर ने बताया कि डॉ. पुरोहित के निधन से संस्था परिवार को गहरा आघात लगा हैं। संस्था की अध्यक्षा सुमित्रा पण्ड़ित, कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने भी डॉ पुरोहित के निधन को संस्था के लिये अपूरणीय क्षति बताया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. पुरोहित 28 वर्षो से महिला आश्रम बीएड कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थी। वे शिक्षाविद, अनुशासन प्रिय एवं मृदुभाषी थी। डॉ. पुरोहित को छात्राओं से बडा लगाव था वे छात्राओं का अच्छा मार्गदर्शन करती थी। उनके निधन की सूचना पर छात्राओं ने कहा कि आज उन्होने अपने अभिभावक को खो दिया हैं। डॉ. पुरोहित की पार्थिव देह को महिला आश्रम परिसर में लाया गया जहां प्रबन्धन पदाधिकारियों, स्टॉफ सदस्यों ने उन्हें अश्रुपुरित पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ.पुरोहित के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास वनस्थली विद्यापीठ ले जाया गया जहां उनका अन्तिम संस्कार हुआ जिसमें महिला आश्रम परिवार के सदस्य भी सम्मिलित हुए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C