देश मे भाजपा राज में महंगाई नें तोड़ी आमजन की कमर, केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम: अनिल डांगी

पंकज पोरवाल | 18 Dec 2021 06:01

  • भीलवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी अनिल डांगी के नेतृत्व में निकाला महंगाई हटाओ पैदल मार्च

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। देश मे आम जरूरत के उत्पादों की निरन्तर बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने में केंद्र सरकार की नाकामी ओर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अब प्रतिपक्ष कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की आवाज बन सड़क पर उतर विरोध जता रहे है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार 18 दिसंबर शनिवार प्रातः 11 बजे भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास स्थित हठीले हनुमानजी मंदिर से भीलवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल डांगी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ सेवादल व शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया गया। स्टेशन चैराहा पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल मार्च शुरू हुआ। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सुभाष मार्केट भोपाल क्लब के सामने होकर सूचना केंद्र चैराहे पर पहुंच पैदल मार्च सम्पन्न हुआ। पैदल मार्च में शामिल कार्यकर्ता हाथों में बढ़ती महंगाई रोकने में केंद्र सरकार की नाकामी उजागर करने वाली तख्तियां लिए हुए चल रहे थे। आगे माइक में केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना करने के सन्देश सुनाए जा रहे थे। पैदल मार्च समापन अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओ पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश मे पिछले 7 वर्ष से भाजपा राज में महंगाई सुरसा के मुहं की तरह विकराल होती जा रही है और बढ़ती महंगाई आमजन की कमर तोड़ रही है। केंद्र सरकार के महंगाई रोकने में नाकाम होने से आम गृहणी के लिए रसोई सम्भालना कठिन हो गया है और निर्धन वर्ग के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी दुष्कर हो गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की आवाज संसद से लेकर सड़क तक मुखर कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए कांग्रेस का हर आम कार्यकर्ता तत्पर है। उन्होंने आमजन को साथ लेकर बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। सेवादल शहर अध्यक्ष पंडित रविशंकर पौराणिक ने बताया की इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान भंवर गर्ग, महिला जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू पोखरना, अर्चना दुबे, विजयलक्ष्मी, अनीता पारीक, सुरेश बम्ब, शैलेंद्र चैधरी, पार्षद प्रकाश ओझा, ओम आगाल, वसीम शेख, मोहम्मद इश्तियाक छीपा, हेमराज अचार्य, पुर्व पार्षद पृथ्वीराज नकवाल मुकेश खोईवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C