श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा किया असर 2021 सर्वे

पंकज पोरवाल | 20 Dec 2021 01:06

  • अध्ययनरत 47 छात्राओं ने इस सर्वे कार्य को पूर्ण करने में दिया अपना सम्पूर्ण योगदान

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। महिला आश्रम संस्थान और श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा 09 जिलों ( चितोडगढ़, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, बूंदी, सीकर) में असर 2021 सर्वे किया गया। असर सर्वे के मुख्य निष्कर्ष और रिपोर्ट, महिला आश्रम संस्थान और श्रीषिवचरण माथुर मानव सेवा संस्थान के साथ साझा की गई। जिसमें असर प्रतिनिधि धर्मपाल जाट ने बताया असर 2021 में 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के विद्याार्थियों का सर्वे किया गया जिसका प्राथमिक उद्देय जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों की विद्यालयी शिक्षा की स्थिति एवं बुनियादी शिक्षा का अनुमान लगाना था। असर समय के साथ इन मापदण्डों में बदलाव को मापता है। यह एक परिवार आधारित सर्वेक्षण है न कि विद्यालय आधारित सर्वेक्षण। असर में भारत के सभी ग्रामीण क्षेत्रों सर्वेक्षण किया जाता है। असर 2021 के सर्वे से ज्ञात हुआ है कि स्मार्टफोन की उपलब्धता भी बढ़ी है एवं राजस्थान में यह आकड़ा 2018 मे 39.7 प्रतिात से बढ़कर 2021 में 66.6 प्रतिषत हो गया है अर्थात जब सभी शैक्षणिक प्रक्रियाऐ बंद हो गई थी तब स्मार्टफोन शिक्षण का प्रमुख स्त्रोत बन गया था। सुशिला देवी माथुर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. कीर्ति सिंह,शिवचरण माथुर इंस्ट्टयूट आॅफ टैक्नोलोजी एण्ड मैनेजमेंट की प्राचार्या डा. कविता पारीक एवं असर प्रतिनिधि धर्मपाल जाट द्वारा सर्वे करने वाली समस्त छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। महिला आश्रम, संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत 47 छात्राओं ने इस सर्वे कार्य को पूर्ण करने में अपना सम्पूर्ण योगदान दिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C