भारतीय जैन संघटना ने 50 पौध रोप कर लिया सार संभाल का संकल्प

महेन्द्र नागौरी | 05 Jul 2022 08:23

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा भारतीय जैन संघटना भीलवाड़ा की ओर से सुखाड़िया नगर मै बीजीएस के प्रांतीय मार्गदर्शक राम सिंह चौधरी, बीजीएस के पदाधिकारीयो व महिला विंग की अध्यक्षा पुष्पा गोखरू के सानिध्य में 50 पौधे लगाकर रख रखाव का संकल्प लिया।

बीजीएस संघटना को ऑर्डिनेटर अनिल कोठारी व कार्यकारी अध्यक्ष बलवंत राका, उपाध्यक्ष शांतिलाल खमेसरा ने बताया कि आगामी दिनों मै भी कार्ययोजना तैयार कर सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

बीजेएस महिला विंग कार्यकारी अध्यक्षा शकुंतला बोहरा, उपाध्यक्षा सुशीला सिपानी ने अपने उद्बबोधन में कहा कि शुद्ध पर्यावरण के लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ -पौधे लगाकर इसकी सबको सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना चाहिए जिससे मानव जीवन खतरे में ना पड़े।

मीडिया प्रभारी मनीष बबं ने बताया कि कार्यक्रम में बीजेएस महिला विंग की महामंत्री मधु लोढ़ा, खुशबू टुकलिया, अलका जामड़, किरण सेठी मधु मेडतवाल, रानू टुकलिया, प्रियंका टुकलिया, आयुषी लोढा, अशोक टुकलिया, विकास टुकलिया, ललित लोढा, धर्मीचंद नंदावत,

मानमल ड़ागी, राजन जैन, नितिन बाफना, ज्ञानेंद्र सिंह चौधरी महावीर युवक मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी,कन्हैयालाल स्वर्णकार, आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C