विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यशाला आज

महेन्द्र नागौरी | 21 Apr 2022 08:07

दैकिन भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। जिला प्रशासन व वन विभाग भीलवाडा के तत्वावधान में जलधारा विकास संस्थान द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रेल को पुनित कालेज भीलवाडा में सुबह11.15 बजे पृथ्वी पर संकट, चुनौतियां व समाधान विषय पर कार्यशाळा आयोजित की जायेगी ।

जलधारा विकास संस्थान के सचिव बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजस्थान भूगोल परिषद् के महासचिव प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता डा.श्याम सुन्दर भट्ट होगे । 

जिला भीलवाड़ा प्रशासन के उच्च अधिकारियों, जिला उपवन संरक्षक देवेन्द्र प्रताप जागावत के मुख्य आतिथ्य में जलधारा विकास संस्थान के अध्यक्ष महेश चन्द्र नवहाल भीलवाडा जिले की नदियों, जल संसाधनो पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे । धरती की बढती गरमी, प्रदूषण, घटते पशुधन, जल की होती कमी, वन्यजीवों की घटती संख्या, रासायनिक उर्वरकों के बढते प्रयोग, वर्षा का असन्तुलन आदि क ई विषयों पर गूढ मन्थन कर समाधान की राह पर विचार किया जायेगा ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C