14वां विशाल छप्पन भोग लगाया, महाप्रसादी वितरित

भागचंद टेलर | 17 Jun 2023 03:35

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, पंडेर। कस्बें में ग्रामवासियों द्वारा भगवान श्री चारभुजानाथ ठाकुरजी के 14वां छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर पुजारी निरंजन सुखवाल ने बताया कि श्री चारभुजानाथ भगवान के पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के तहत मंदिर को रंगीन लाईटों, गुब्बारों, फूलमालाओं से आकर्षक सजाया गया। श्री छोगाला छैल मंडल द्वारा मंदिर में मंगलवार को सायं 7:15 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। बुधवार को सायं 7:15 बजे ठाकुरजी की ढोल नगाड़ा डमरू पताशे से संगीतमय महाआरती की गई। श्याम महिला मंडली द्वारा हरि कीर्तन किया गया। गुरुवार को रात्रि 8 बजे से श्री चारभुजानाथ मंदिर से ठाकुरजी का भव्य जुलूस निकाला गया। ग्रामवासियों पुजारी द्वारा भगवान श्री चारभुजानाथ को रथ में विराजमान कर डीजे के साथ गांव में ठाकुरजी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों बच्चों, युवाओं, महिलाओं ने श्याम भजनों पर थिरकते हुए छोगाला छैल के जयकारों के साथ जुलूस का आनंद लिया गया। शुक्रवार को रात्रि 9 बजे से विशाल भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकार गायक नरेश प्रजापत व गायिका प्रियंका विश्वकर्मा द्वारा बन्नो तो म्हारो चारभुजा रो नाथ बन्नी तो म्हारी तुलसा लाडली, काला पण घणा रूपाला श्याम म्हारा पंडेर वाला श्याम, सांवरिया सेठ दे दे मंडपिया रा मालिक दे दे आदि श्याम भजनों की सुमधुर स्वर लहरियां की अनुपम रसधारा गंगा बहाई गई। भजन संध्या में सैकड़ों भक्तजनों द्वारा श्याम भजनों पर जयकारों के साथ झूमकर नृत्य का आनंद लिया गया। शनिवार को सुबह श्री चारभुजानाथ के अभिषेक कर ठाकुरजी का अनुपम नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। श्री चारभुजानाथ की ढोल नगाड़ा डमरू पताशे से संगीतमय महाआरती कर दोपहर 12:15 बजे ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाया गया। ग्रामवासियों ने ठाकुरजी के छप्पन भोग व ठाकुरजी के अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान कलाकारों द्वारा सांवरिया थारा नाम हजार कईया लिखूं कंकू पत्री, थाली भर कर लाई रे खिचड़ों ऊपर घी की बाटकी जीमो म्हारा श्याम धणी जिमावे बेटी जाट की आदि श्याम भजनों पर ठाकुरजी को रिझाकर ग्रामवासियों द्वारा छोगाला छैल के जयकारों के साथ झूमकर आनंद लिया गया। दोपहर 3:15 बजे बाद भक्तजनों में छप्पन भोग महाप्रसादी का वितरण किया गया। छप्पन भोग कमेटी द्वारा आय व्यय का हिसाब ब्यौरा बताया गया। इस तरह पांच दिवसीय छप्पन भोग धार्मिक कार्यक्रम का सकुशल समापन हुआ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C