मजदूर का बेटा ही मजदूर का दुख-दर्द समझ सकता हैं- राज्यमंत्री धीरज गुर्जर

भागचंद टेलर | 08 Jul 2023 06:53

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, पंडेर। क्षेत्र के रोपां में राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने 1500 नरेगा श्रमिकों को टिपिन वितरित किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार राज्यमंत्री धीरज गुर्जर द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए 1500 नरेगा श्रमिकों को टिपिन वितरित किए गए। इस मौके पर राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि ये टिपिन वितरित सरकारी योजना से नहीं बल्कि स्वयं के खर्चें से किए जा रहें हैं। स्वयं को मिल मजदूर का बेटा बताते हुए कहा कि जनता का दुख दर्द एक मजदूर का बेटा ही समझ सकता हैं। मौके पर राज्यमंत्री धीरज गुर्जर को समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान निराकरण के निर्देश दिए। सरपंच गणेश आचार्य की मांग पर प्रधान सीता देवी गुर्जर की अनुशंसा पर चावंडिया श्मशान घाट के विकास के लिए 5 लाख रुपए, डाबला मार्ग पर श्मशान घाट के विकास के लिए 5 लाख रुपए, ईदगाह के सौंदर्यकरण के लिए 5 लाख रुपए सहित अन्य विकास कार्य करवाने जाने की घोषणा की गई। इस दौरान रोपां सरपंच गणेश आचार्य, पारोली नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार संचेती, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य पृथ्वीराज मीणा, उदयलाल प्रजापत, अरविंद कुमार शर्मा, अधिकारियों सहित सैकड़ों नरेगा श्रमिक महिला व पुरुष, पुलिस जाप्ता, कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C