कोहिनूर स्थापना दिवस पर बही काव्य की रसधारा

पंकज पोरवाल | 28 Dec 2021 02:23

कवि रामनिवास रोनी राज ने ’’रोनी हूं साहित्य के उपवन में शब्द फूलों की महक छोड़ जाऊंगा’’ पढ़कर खूब लूटी वाह वाह

 दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। कोहिनूर सेवा समिति के तत्वावधान में कोहिनूर स्थापना दिवस पर सेठ गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी के के एल गिलहोत्रा थे। अध्यक्षता समाजसेवी जगदीश मानसिंहका ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेंद्र सिंह देशप्रेमी की सरस्वती वंदना से हुआ। संचालन समिति के संयोजक कवि रामनिवास रोनी राज ने किया। वही प्रसिद्ध गीतकार राजेंद्र गोपाल व्यास के गीत ’’चहूं दिश फैली पवन विषैली पग पग पर अवरोध है शदी 20वीं पार हुई पर मानव अभी अबोध है’’ ने कवि सम्मेलन को परवान चढ़ाया। कवि ओम तिवारी की व्यंग्य पंक्तियां ’’एक सांप ने नेताजी को डसा नेताजी सुरक्षित सांप चल बसा’’ ने खूब दाद पाई। कवि ओम उज्जवल की रचना ’’मारो हाथ पकड़ लिया पेड़ मने मती काट रे भाया’’ ने खूब तालियां बटोरी। संयोजक कवि रामनिवास रोनी राज ने ’’रोनी हूं साहित्य के उपवन में शब्द फूलों की महक छोड़ जाऊंगा’’ पढ़कर खूब वाह वाह लूटी। कवि श्यामसुंदर तिवारी की रचना ’’डाल डाल पर कोयल डोली एक दिन वो कौवे से बोली’’, शायर अरुण शर्मा अजीब की शायरी ’’तेरे दिल में रहना चाहती है गजल है गुनगुनाना चाहती हैं’’ ने खूब दाद पाई। लायन सुरेंद्र कुमार जैन की हास्य टिप्पणियों ने खूब तालियां बटोरी, प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार राजेंद्र सिंह देश प्रेमी के कृष्ण भजनों ने जबरदस्त रंग जमाया, सेवानिवृत्त आरटीओ अनिल कुमार जैन की सड़क दुर्घटना पर रचना को खूब सराहा, कवि अतुल कास्ट ने ओजस्वी काव्य पाठ किया. संस्था के महासचिव दुर्गा लाल सोनी ने सभी का आभार प्रकट किया।


उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मान 

समिति संयोजक कवि रामनिवास रोनीराज ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गणेश उत्सव प्रबंध समिति के उदयलाल समदानी व जनसंघ नेता मिट्ठू लाल स्वर्णकार, लायंस सुरेंद्र कुमार जैन, सविता विजयवर्गीय, कांट्रैक्टर रमेश डीडवानिया, समाजसेवी मदन लाल सोलंकी, दुर्गा लाल सोनी, राजेंद्र भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता राजेंद्र जैन का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C