आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 18 Jun 2022 05:03

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग के प्रांगण में किया जायेगा। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग के डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि योग दिवस की पूर्व तैयारियों के तहत राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय कोटा रोड पर प्रातः 07 से 08 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सको की देख रेख में नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है।

इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘मानवता के लिए योग‘‘ है। डॉ. शर्मा ने स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं कई रोगों की रोकथाम के लिए योग की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों को योग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डॉ. श्यामधर मिश्र को जिले का सहायक नोडल अधिकारी व प्रधान चिकित्साधिकारी ड़ॉ. जी.एल. शर्मा को शहर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्साधिकारी डॉ. निकिता चौधरी के निर्देशन में योगाभ्यास कराया जायेंगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C