शाहपुरा में समर्पण निधि अभियान संयोजक सहसंयोजक मनोनीत

महेन्द्र नागौरी | 06 Jan 2022 08:03

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पारीक व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी द्वारा भाजपा के प्रदेश व्यापी चल रहे कार्यक्रम के तहत समर्पण निधि अभियान नगर मंडल शाहपुरा संयोजक खुशीराम आचार्य, सह संयोजक लादूराम खटीक व युवराज सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रकांता सेन को मनोनीत किया गया।

नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने बताया कि समर्पण निधि अभियान हर बूथ स्तर पर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से संपर्क करके निधि समर्पण एकत्रित करेंगे और समर्पण निधि भारतीय जनता पार्टी के कोष में जमा कराएंगे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C