संरक्षक राधेश्याम चेचानी आटूण, अध्यक्ष अर्जुन लाल चेचानी आमेट, सचिव सत्यनारायण चेचानी आमली

पंकज पोरवाल | 11 Jan 2022 01:21

संरक्षक राधेश्याम चेचानी ने सदस्यों को सहयोग हेतु किया प्रेरित 

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। चेचानी परिवार सतीमाताजी पुर में समस्त चेचानी परिवार विकास समिति पुर द्वारा नवनिर्मित विशाल हाल में बैठक एवं स्नेहमिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कोरोना गाइड लाइन की पालना में सीमित उपस्थिति के साथ बैठक की अध्यक्षता अर्जुनलाल चेचाणी आमेट एवं वरिष्ट सदस्य प्रहलाद चेचानी, राधेश्याम चेचाणी (आदुण) मदन लाल, बंसती लाल, लादूलाल, राधेश्याम चेचाणी (आमली) ने मंच की शोभा बढाई। कोषाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने विगत आठ वर्षो का खर्च ब्यौरा प्रस्तुत किया राधेश्याम के कार्य को सभी ने सराहा व खर्च ब्यौरा सर्वसम्मति से पारित किया। अध्यक्ष अर्जुनलाल ने सतीमाता स्थल के निर्माण कार्य का सुव्यवस्थित एवं कमवद्ध ब्योरा बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया सभी सदस्यों ने आपके समपर्ण को सराहा व भविष्य में अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया। राधेश्याम चेचानी (पूर्व अध्यक्ष महेश शिक्षा सदन) ने विकास कार्यों की सराहना करते हुये 72 गुणा 35 साईज के नवीन हाल को शीघ्र बनवाने में सहयोग व सदस्यों को इस हेतु आगे आने को प्रेरित किया। प्रहलाद चेचानी ने सेवा प्रकल्प बढाने को प्रेरित किया। सर्वसम्मति से आगामी 5 वर्षों के लिये कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसके संरक्षक राधेश्याम चेचानी (आटूण), अध्यक्ष अर्जुन लाल चेचानी (आमेट), सचिव सत्यनारायण चेचानी (आमली गंगापुर), कोषाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी (भीलवाडा), उपाध्यक्ष अर्जुन लाल चेचानी (भीलवाडा), दिनेश कुमार चेचानी (अहमदाबाद), राधेश्याम चेचानी (धामणिया), बसन्ती लाल चेचानी (उदयपुर), सत्यनारायण चेचानी (रतलाम), सहसचिव राजकुमार चेचानी (पुर), संगठन मंत्री महावीर चेचानी, ओमप्रकाश चेचानी, लक्ष्मी नारायण चेचानी, प्रदीप चेचानी, नवीन चेचानी, नरेश चेचानी, विकास मंत्री मुकेश चेचानी, अशोक चेचानी, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री बाल किशन चेचानी, निलेश चेचानी, मनीष चेचानी, मुरली चेचानी, सेवा एवं सरकार प्रंकलन प्रभारी प्रहलाद चेचानी, राधेश्याम चेचानी, सुचना प्रभारी नरेश चेचानी, अरविन्द चेचानी एवं स्थानीय व्यवस्था एवं देखरेख सुझाव प्रकल्प भैरूलाल चेचानी, लादु लाल चेचानी को चुना गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी को कार्य एवं दायित्व को शपथ दिलवाई गई सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पुरा कर कार्यकारिणी में आये युवा साथियों न विकास कार्य एवं सम्पर्क बढ़ाने हेतु तकनीकी साधनों के उपयोग पर जोर दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा बेचानी परिवार को इस सतीमाता स्थल से जोड़ा जा कर सहयोग प्राप्त किया जा सकें। पूजा अर्चना एवं सफाई हेतु पूजारी कमलदास की नियुक्ति कि गई। सभी सदस्यों से वार्षिक फीस समय पर जमा कराने का आग्रह किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C