सफलतम जीवन के लिए स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों को अपनाएं- डॉ. माली

किशन खटीक | 12 Jan 2022 01:36


दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, रायपुर। स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार -शिक्षा-ध्यान आदि को जीवन में उतार कर ही सफलतम जीवन जी सकते हैं। उक्त विचार स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता डॉक्टर नारायण लाल माली ने महाविद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में व्यक्त किए। व्याख्यानमाला की अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ.निशा माथुर ने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि कर्तव्य के प्रति जागृत रह कर भी स्वामी जी के विचारों को मजबूत कर सकते हैं। व्याख्यानमाला का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी अधिकारी डॉ नेमीचंद कुमावत ने किया। इस दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए छात्र छात्राओं ने कई प्रकार के खेल खेलते हुए स्वामी विवेकानंद को याद किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C