सुनीता रांदड़ भाजपा महिला मोर्चा भीलवाड़ा जिला प्रभारी नियुक्त

पंकज पोरवाल | 22 Jan 2022 11:33

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम नागौर की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड को भाजपा महिला मोर्चा भीलवाड़ा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता रांदड अभी उत्तर प्रदेश चुनाव में भी संगठन के प्रवास पर है साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे की सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों मे भी सक्रिय है एवम् भाजपा महिला मोर्चा नागौर की पूर्व में 2 सत्र जिलाध्यक्ष भी रह चुकी है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C