महिला की लाश मिलने से मचा हडक़म्प

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़ | 05 Feb 2022 10:07

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित बीलिया में एक महिला की लाश मिलने से हडक़म्प मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किये। पुलिस के मुताबिक शहर के बीलिया क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश पाई गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। बीलिया में लोगों ने एक अज्ञात महिला को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना था कि यह महिला मांग कर खाना खाती थी। आज वह मृत पाई गई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C