मकर सक्रांति पर्व पर नौगांवा सांवलिया सेठ धारण करेंगे पतंग स्वरूप परिधान में, बच्चों को बैलगाड़ी पर कराएंगे भ्रमण

पंकज पोरवाल | 14 Jan 2023 03:54

भीलवाडा। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से मकर संक्रांति(उत्तरायण) पावन पर्व के उपलक्ष में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार बंब एवं सचिव सत्यप्रकाश गग्गड ने बताया कि रविवार को गौशाला में गोसेवा एवं विविध प्रकार के आयोजन के लिए सभी कार्य प्रमुखों एवं प्रभारियों के साथ चर्चा कि गई। मंदिर व्यवस्था प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडानी एवं भवंरलाल दरगड़ ने बताया की मकर सक्रांति उपलक्ष में माधव गौशाला परिसर में स्थित सांवलिया सेठ मंदिर को पतंगों से भव्य रुप दिया जा रहा है। सांवलिया सेठ की प्रतिमा को पतंग स्वरूप परिधान से सजाया जाएगा। कोषाध्यक्ष हेमंत शर्मा एवं गणेश सुथार ने बताया कि बच्चों को बैलगाड़ी में बिठाकर गौशाला में निशुल्क भ्रमण कराने की व्यवस्था की जाएगी। गौशाला में गायों को खिलाने के लिए हरे चारे की व्यवस्था सशुल्क की जाएगी। पर्यावरण प्रमुख सुनिल चौधरी एवं निरंजन शर्मा ने बताया कि मकर सक्रांति पर माधव गौशाला में आने वाले लोगों को नक्षत्र वाटिका एवं सघन वन के बारे मे जानकारी के साथ भ्रमण कराया जाएगा। प्रचार एवं जैविक कृषि कार्य प्रमुख दिलीप व्यास एवं दिनेश विजयवर्गीय ने बताया कि जैविक सब्जियों के प्रकल्प के बारे में जानकारी दे कर अवलोकन करवाने कि व्यवस्था की जाएगी। जैविक सब्जियों के स्टॉल की व्यवस्था भी रहेगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C