भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट में 347 रनों से हराया

दैनिक भीलवाड़ा | 16 Dec 2023 10:11

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। भारतीय विमेंस टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 347 रन हरा दिया है। महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 1998 में 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।

भारतीय विमेंस टीम ने पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट में इंग्लैंड को हराया। भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2006 में टॉन्टन और 2014 में वॉर्मस्ले में जीत हासिल की थी।

भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने फैसला किया। पहली इनिंग में भारत ने 428 रन बनाए, फिर इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 292 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 186 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रन का टारगेट मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 131 रन पर सिमट गई

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C