IPL ऑक्शन 2024 की प्लेयर्स लिस्ट जारी:333 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, 23 प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

दैनिक भीलवाड़ा | 12 Dec 2023 02:27

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। IPL 2024 के ऑक्शन की प्लेयर लिस्ट जारी हो गई है। BCCI ने सोमवार को 333 खिलाड़ियों के नाम शेयर किए जो कि 19 दिसंबर को होने वाले IPL मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे। 10 टीमों के बीच 77 स्लॉट खाली हैं, यानी 333 में से 77 खिलाड़ी नीलाम होंगे, जिनमें से 30 विदेशी रहेंगे।

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के टॉप प्लेयर ट्रैविस हेड समेत कुल 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय है। जबकि, 199 विदेशी यानी ओवरसीज प्लेयर्स है। वहीं, 2 प्लेयर एसोसिएट नेशन से हैं।

23 प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए

ऑक्शन में 23 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है, जो कि सबसे ज्यादा है। इनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 7-7 , भारत और साउथ अफ्रीका के 3-3 प्लेयर्स शामिल है। वहीं, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के 1-1 खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है।

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस और सीन एबॉट की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए हैं। भारतीयों में हर्षल पटेल, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव की बेस प्राइस सबसे ज्यादा है।

इनके अलावा 12 प्लेयर्स की बोली 1.50 करोड़ और 13 प्लेयर्स की बोली 1 करोड़ रुपए से शुरू होगी। बाकी के प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 से 75 लाख रुपए के बीच है।

गुजरात के पास सबसे ज्यादा पैसा

गुजरात टाइटंस के पास ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा रहेगा। गुजरात के पास 38.15 करोड़ रुपए का पर्स है। जबकि, राजस्थान रॉयल्स के पास सबसे कम 14. 5 करोड़ रुपए का पर्स मौजूद है। 77 स्लॉट के लिए सभी टीमों का कुल 262.95 करोड़ रुपए का पर्स होगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C