BREAKING: भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन

दैनिक भीलवाड़ा | 23 Aug 2022 06:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ा था। सोनाली के भाई ने बताया कि एक घंटा पहले उनका निधन हो गया।

सोलानी फोगाट टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। सोनाली की एक बेटी है और उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। सोनाली अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सोनाली फोगाट ने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं। सोनाली और कुलदीप बिश्नोई राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में दोनों की मुलाकात हुई थी और गिले-शिकवे दूर हुए थे। ये मुलाकात सोनाली के घर पर ही हुई थी। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंती पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थीं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C