राजस्थान के विद्यालयों में छुट्ठियों पर लगी रोक, प्रिंसिपल पावर की भी छूट नहीं

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 13 Oct 2021 05:10

  •  सिर्फ 3 दिन का सरकारी अवकाश

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय करते हुए इस बार दीपावली के आसपास होने वाले मिड टर्म अवकाश को समाप्त कर दिया है। दीपावली पर सरकार की ओर से तय छुटि्टयां होंगी, लेकिन मिड टर्म अवकाश के रूप में दस-पंद्रह दिन की छुटि्टयां इस बार नहीं होंगी। कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई नहीं हुई है। विभाग का कहना है कि लर्निंग लॉस को कम करने के लिए यह निर्णय किया गया है।

संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा कि प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट स्कूल में मिड टर्म अवकाश नहीं हो रहे। आमतौर पर दीपावली से पहले पंद्रह दिन की छुटि्टयां स्कूल में होती रही हैं। माना जा रहा था कि तीन से तेरह नवम्बर तक राज्य के स्कूल में छुट्‌टी रहेगी। इस बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी करके स्पष्ट किया है कि मध्यावधि अवकाश नहीं होंगे।

दीपावली पर सरकारी अवकाश

दीपावली पर इस बार सरकारी अवकाश ही होंगे। दीपावली चार नवम्बर की है। ऐसे में चार से छह नवंबर तक ही अवकाश है। तीन नवंबर तक बच्चों को स्कूल जाना होगा। चार नवंबर को दीपावली है, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा और छह नवंबर को भैया दूज पर अवकाश रहेगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C