बारहठ महाविद्यालय में सदभावना दिवस प्रतिज्ञा का आयोजन

मूलचन्द पेसवानी | 20 Aug 2022 09:21

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। बारहठ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पुष्करराज मीणा ने सदभावना दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला तथा अधिकारियों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलवायी गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजीत जगरिया, डॉ. हंसराज सोनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भोपाल सिंह राणावत, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी वेदप्रकाश सुथार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी प्रो. धर्मनारायण वैष्णव ने किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C