जयाचार्य भवन में तेरापंथ धर्मसंघ का 158वां मर्यादा महोत्सव आयोजित

धर्मेन्द्र कोठारी | 07 Feb 2022 02:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती सुशिष्य 'शासन' मुनि हर्षलाल स्वामी के पावन सानिध्य मे आर. सी. व्यास कॉलोनी स्थित जयाचार्य भवन में तेरापंथ धर्म संघ का 158वां मर्यादा महोत्सव मनाया गया। शासन मुनि हर्षलाल स्वामी के महामंत्रोच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, शासन ने तेरापंथ के प्रथम आचार्य भिक्षु द्वारा मर्यादा पत्र को स्थापित कर मर्यादा के महाकुम्भ का मंगल आगाज़ किया। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। बाल कलाकार हीरेन चोरड़िया, दक्ष बड़ोला ने गीतिका एवं कनिष्का रांका ने भक्तामर का शुद्ध उच्चारण प्रस्तुत किया। ज्ञानशाला के बच्चों अजय गोखरू, दर्शित चोरड़िया, दक्ष बड़ोला, दीप चोरड़िया, दीक्षित सेठिया, कस्वी गोखरू, वक्तव्य दुगड़, खुशी चोरड़िया, अदम्य देवड़ा, मनन दुगड़, शौर्य रांका ने तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारह आचार्यों पर आधारित मंत्रमुग्ध करने वाले शब्दचित्र की प्रस्तुति दी साथ ही शासन माता साध्वी प्रमुखा पर आधारित मंत्र मुग्ध करने वाली शब्द चित्र की प्रस्तुति अक्षी रांका ने दी। ज्ञानशाला के कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला प्रशिक्षिका ज्योति दुगड़ ने किया। ज्ञानशाला संयोजिका सुमन लोढ़ा व सह संयोजिका संगीता चोरड़िया का सहयोग रहा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C