प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनाई पुण्यतिथि

पंकज पोरवाल | 22 Feb 2022 12:25

मौलाना अबुल कलाम आजाद ने शिक्षा जगत में दिया अपना पूर्ण योगदान : जगदीश मानसिंहका

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्य तिथि पर मंगलवार को गजाधर मानसिहका धर्मशाला में गांधीवादी विचारक वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश मानसिंहका के सानिध्य में पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जगदीश मानसिंहका ने भारत रत्न अबुल कलाम आजाद राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहते हुए शिक्षा जगत में अपना पूर्ण योगदान देते हुए सद्भावना को भारत के लिए मूल सिद्धांत बताया। जिलाध्यक्ष रियाज पठान ने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। भारत रत्न से नवाजा गया। इस दौरान ऑल इंडिया राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानमल खटीक, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अली कायमखानी, जिलाध्यक्ष रियाज पठान, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, चंद्रकला नैनावटी, रविंद्र असावा, जिला कांग्रेस महासचिव मोहम्मद रफीक शेख, आरीफ काजी आदि मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C