चारभुजानाथ मंदिर में नारी शक्ति ने मनाया फागोउत्सव

पंकज पोरवाल | 16 Mar 2022 03:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्थानीय बड़े मंदिर में फाग-उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष उषा पटवारी ने बताया मंडल की सभी बहनों ने गुलाब व फूलों की होली खेली। साथ ही भजनों की सरिता में भाव विभोर हो नृत्य का आनंद लिया। सचिव पूनम पोरवाल ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया। कार्यक्रम में संगीता मूंदड़ा, पूजा दरक, रेखा लाहोटी, जयश्री तोषीनवाल, विभा भदादा, रेखा जागेटिया, संतोष तोषनीवाल, रेखा समदानी, शापु ईनाणी सहित कई श्रद्धालुओं ने भक्तिमय आनन्द लिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C