भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर और एसपी से मिले, अपराध पर लगाम लगाने की मांग

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 19 Mar 2022 03:22

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। भीलवाड़ा जिले  में लगातार बढ़ रहे हत्या, लूट, मारपीट सहित कई अपराधों से दहशत का माहौल हैं। भाजपा कार्यकर्ता आज कलेक्टर और एसपी से मिले। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में समाज कंटकों पर कार्रवाई नहीं होने से शहर में अमन-चैन और शांति बिगड़ती जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्टर आशीष मोदी व एसपी आदर्श सिद्धू को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जिले में सांप्रदायिक माहौल को लगातार बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि होली पर जिले में चार जगहों पर चाकूबाजी और तीन स्थानों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। दो महीने में कई बार ऐसी वारदात हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, आसींद विधायक जब्बर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष भवानी शंकर दुदानी व प्रवक्ता कैलाश सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C