महिंद्रा टांक ट्रैक्टर ऐजेन्सीज ने किसान दिवस पर किया किसानों का सम्मान

DAINIK BHILWARA | 23 Dec 2023 03:12

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जहाजपुर। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दुनिया में सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता महिंद्रा समूह के टांक ट्रेक्टर ऐजेन्सीज ने भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में एक अनोखे तरीके से किसान दिवस मनाया। आयोजित समारोह में किसानों की समस्या सुनते हुए मौके पर मौजूद किसानों का डॉक्टर टीम के द्वारा हेल्थचेकअप भी कराया गया।

किसान दिवस पर टांक ट्रैक्टर ऐजेन्सी के तत्वाधान में आमल्दा व बिजोलिया गांव में जाकर ग्रामीणों के बीच में कृषि कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारतीय किसानों को साफा और माला पहलाकर सम्मान करते हुए महिला किसानों को भी उपहार देकर सम्मान किया। इस दौरान किसानों कों बताया कि हमारे देश में प्रतिवर्ष 23 दिसंबर के दिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को किसानों के हिमायती और उनको सशक्त बनाने के लिए कई काम करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

टांक ट्रैक्टर ऐजेन्सी के दीपक टांक ने कहा कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स “राइज फॉर गुड” सिद्धांत का पालन करते हैं, जिसके तहत हम जिन समुदायों में रहते हैं, वहां जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलकर काम करते हैं। ईस अवसर पर हम अपने किसानों का सम्मान और सराहना करने का प्रयास करते हैं, जो ग्रामीण भारत के गुमनाम नायक हैं। हमारे किसान सबसे कठिन कर्तव्यों का पालन करते हैं और क्षेत्र में एक बहुमुखी भूमिका निभाते हैं, महिंद्रा देश के विकास में उनकी भक्ति, समर्पण और भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त करता है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C