गृहमंत्री अमित शाह शकरगढ़ में 20 अप्रैल को करेंगे जनसभा

Dainik bhilwara | 19 Apr 2024 12:27

दैनिक भीलवाड़ा न्यूजकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अप्रैल शनिवार को भीलवाड़ा के शकरगढ़ में जनसभा करेंगे। जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के शकरगढ़ में शाह भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में संबोधित करेंगे। सभा में जहाजपुर, मांडलगढ़, हिंडोली विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ जिला-प्रदेश के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया- शकरगढ़ के खेल मैदान में 20 अप्रैल को सुबह 9.15 बजे सभा होगी। गुरुवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सभास्थल एवं अस्थाई हेलिपैड का जायजा लिया। इस दौरान लोकसभा सहप्रभारी गजपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, बूंदी जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C