पुलिस से उलझे चालक और खलासी, 2 किलोमीटर तक लगा जाम

दैनिक भीलवाडा़ न्यूज। | 01 Apr 2022 06:44

दैनिक भीलवाडा़ न्यूज। जिले के शाहपुरा कस्बे में शुक्रवार दोपहर मांडल सांगानेर मेगा हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसकी वजह से सैकड़ों वाहन कस्बे के घनी आबादी क्षेत्र में फंस गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। एक ट्रेलर के चालक और खलासी ने मेगा हाइवे पर सघन आबादी के बीच उदयभानु गेट पर ट्रेलर बीच सड़क में खड़ा करके रास्ता जाम कर रखा था। इस दौरान ट्रेलर चालक व खलासी अन्य वाहन चालको तथा आने जाने वालों से झगड़ा कर रहा था और ट्रेलर को रास्ते से हटाने से मना कर रहा था।

जाम में हाल बेहाल

जाम में बड़े वाहनों के साथ यात्री बस एवं दो पहिया वाहन चालक भी फंस गए। भरी गर्मी में लोगों के हाल बेहाल हो गए। जानकारी के अनुसार दोपहर को उदय भानु गेट पर एक ट्रेलर चालक अपने ट्रेलर को सड़क के बीच में खड़ा करके चला गया। इसी दौरान खाखाले से भरी एक गाड़ी ट्रेलर के हुक में फंस गई। जिसकी वजह से दोनों वाहन करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर खड़े रहे।

पुलिस से उलझे

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जाम को हटाने गए पुलिसकर्मियों ने ट्रेलर को बीच सड़क से हटाने को कहा तो दोनो आनाकानी करने लगे और पुलिस के साथ उलझ गए। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने एक पुलिस कांस्टेबल के साथ हाथापाई भी की उसकी शर्ट खींच ली और बटन तोड़ दिए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना अधिकारी घनश्याम सिंह देवड़ा ने हाथापाई की घटना से इनकार करते हुए बताया कि ट्रक चालक आबिद पिता रफीक पठान उम्र 28 वर्ष व खलासी आदिल पिता रशीद पठान उम्र 20 वर्ष फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C