माहेश्वरी महिला मंडल ने धूमधाम से निकली गणगौर की शाही सवारी

पंकज पोरवाल | 04 Apr 2022 05:22

नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष भारती बाहेती व सचिव रीना डाड़ के नेतृत्व में सभी क्षेत्रीय सभाओं का सामूहिक हुआ आयोजन

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा जिले में प्रथम बार माहेश्वरी समाज द्वारा राजस्थान के प्रमुख पर्व गणगौर पर नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष भारती बाहेती व सचिव रीना डाड़ के नेतृत्व में सभी क्षेत्रीय सभाओं के साथ मिलकर गणगौर की शाही सवारी बहुत धूमधाम से निकाली गई।

कार्यक्रम प्रभारी जतन हिंगड़, स्नेहलता तोषनीवाल, इंदिरा हेड़ा और चेतना जागेटिया ने बताया कि शाही सवारी में हाथी-घोड़े, ऊँट,ढ़ोल-नगाड़े, व सजी हुई बग्गियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस भव्य शोभायात्रा में सभी माहेश्वरी महिला संगठनों व माहेश्वरी महिलाओ ने जोर शोर से भाग लिया। शोभायात्रा चित्रकूट धाम से शाम 5 बजे शुरू हुई,जो शहर के सभी मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः चित्रकूट धाम पहुँची। जहाँ अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सभी ने गणगौर के गीत गाये व पारंपरिक घूमर नृत्य किया। सभी क्षेत्रीय सभाओं के मध्य ईसर-गौरा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। समाज के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।। पश्चिमांचल उपाध्यक्ष ममता मोदानी, स्वास्थ्य समिति की राष्ट्रीय प्रमुख शिखा भदादा, दक्षिण राजस्थान प्रदेश सचिव अनिला अजमेरा, नगर महासभा के सभापति केदार जागेटिया, मंत्री अतुल राठी, नगर युवा संगठन अध्यक्ष हरीश पोरवाल, अनु मोदी, सोनल माहेश्वरी, अनु मालू, ममता माहेष्वरी, अंकिता मालू, सरोज बांगड़, मोनिका माहेश्वरी, रेखा सोडानी सहित सभी माहेश्वरी महिला पुरुष संगठनों के सभी अध्यक्ष-सचिव सहित नगर व जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जगह पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C